{"_id":"68ed506c9dc36c0b8a0efd77","slug":"thieves-stole-86-tablets-meant-for-students-na-news-c-18-knl1008-758618-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विद्यार्थियों के लिए रखे 86 टैबलेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विद्यार्थियों के लिए रखे 86 टैबलेट ले गए चोर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/इंद्री। इंद्री थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर जट्टान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को तीन दिनों के अवकाश के दौरान चोरों ने निशाना बनाया। विद्यालय के एक कमरे में विद्यार्थियों के आवंटन के लिए अलमारी में रखे 86 टैबलेट, दो एलईडी और सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी कर लिए गए। चोर डिब्बों से निकालकर टैबलेट ले गए। प्रधानाचार्या की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि पिछले सप्ताह करवाचौथ, माह का दूसरा शनिवार व रविवार होने के कारण विद्यालय में तीन दिन अवकाश था। सोमवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद चोरी का पता चला। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए 104 टैबलेट उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से 86 टैबलेट चोरी हुए हैं। कार्यालय में लगे डीवीआर व दो एलसीडी भी चोर ले गए। टैबलेट की कीमत करीब 14.62 लाख रुपये है।
बड़ा सवाल : बच्चों के टैबलेट स्कूल में क्यों थे
शिक्षा विभाग की ओर से टैबलेट विद्यार्थियों को देने के लिए दिए गए थे। इनके चोरी होने के बाद सवाल उठ रहा है कि टैबलेट स्कूल में क्यों थे। प्रबंधन ने इन्हें विद्यार्थियों को क्यों नहीं दिया। जिला गणित विशेषज्ञ एवं टैबलेट के नोडल अधिकारी सुमित मान का कहना है कि विभाग की ओर से दिए गए एक टैबलेट की कीमत करीब 17 हजार रुपये है। सभी टैबलेट बच्चों को देने के निर्देश हैं। अभी उन्हें इंटरनेट सुविधा नहीं दी जा रही है। यह जांच का विषय है कि टैबलेट विद्यालय में क्यों थे।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले ही लगे थे सीसीटीवी
समाजसेवी शमशेर ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जिसका नियंत्रण उनके फोन में भी था। चोरों ने सामान चुराने के साथ ही कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर साथ ले गए।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने चोरी की सूचना दी थी। मौके पर करनाल से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विपिन कुमार, प्रभारी, इंद्री थाना