{"_id":"6900b936d7eef12b1001121c","slug":"thieves-made-away-with-cash-and-jewellery-worth-lakhs-noida-news-c-340-1-del1011-110074-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरों ने लाखों की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरों ने लाखों की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
-हरिनगर इलाके की घटना, पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये और लाखों के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार अपने एक रिश्तेदार की शादी समारोह में हरियाणा गए हुए थे। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विशाल सहगल अपने परिवार के साथ हरिनगर के डी ब्लॉक में रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। हरिनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ एक जानकार की शादी में कुरुक्षेत्र, हरियाणा गए हुए थे। घर पर उनकी मां, छोटा भाई और उनके दोनों बेटे थे। 24 अक्तूबर की शाम उनकी मां सभी को लेकर जनकपुरी में रहने वाली उनकी बहन के घर चली गई। 25 अक्तूबर की सुबह उनकी घरेलू सहायिका ने फोन कर घर में चोरी होने की शिकायत की। वह कु्रुक्षेत्र से सीधा अपने घर पहुंचे। घर में जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से 12.50 लाख रुपये, सोना और हीरा के लाखों के गहने चोरी कर ले गए हैं। घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।