{"_id":"67af3ea905f3eb0d600337f0","slug":"they-roam-around-during-the-day-and-do-reiki-and-steal-jewelry-and-money-from-closed-houses-at-night-grnoida-news-c-23-1-vns1013-53612-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ..... दिन में फेरी लगाकर रेकी करते, रात में बंद घरों से उड़ाते गहने और रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाजियाबाद के ध्यानार्थ..... दिन में फेरी लगाकर रेकी करते, रात में बंद घरों से उड़ाते गहने और रुपये
विज्ञापन
चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों से गहने, साढ़े 19 हजार रुपये और गैस सिलिंडर बरामद
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने फेरी लगाकर बंद घरों की रेकी कर चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। लोकोशेड चिपियाना में बने रेलवे कमरा के पास से गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार भी किया, जिनके नाम गाजियाबाद की वेव सिटी (डासना) अकबर (22), मोमीन (23), अमन (21) और दादरी के सलमान (22) हैं। इनसे घरों से चोरी के 19,500 रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, गैस सिलिंडर, ताला तोड़ने की रॉड बरामद की है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि कई महीने से बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। शुक्रवार को सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेंस के इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सलमान और अमन दिन में कबाड़ी की फेरी लगाते थे। उसी दौरान बंद पड़े मकान की रेकी करते थे, जबकि अकबर घरों में पुताई करता था। उसी दौरान बंद मकान की रेकी करता था। मोमीन फेरी लगाकर जैकेट बेचता था और बंद मकान चिह्नित करता था। आरोपी रेकी के बाद रात के समय घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। सामान बोरी और बैग में भरकर फरार हो जाते थे।
तीन साल में कर चुके हैं 10 वारदात
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह चार माह से सक्रिय था। आरोपी तीन साल में 10 से अधिक घरों में वारदात कर चुके हैं। अबतक पांच घरों से चोरी की बात स्वीकार की है। पिछले साल 29 जनवरी को खाटू श्याम कॉलोनी चिपियान बुजुर्ग में तीन बंद मकान में चोरी की थी। 23 नवंबर को ब्रजवासीपुरम कॉलोनी में वारदात की थी। पांच नवंबर को शिवम एन्क्लेव पुराना हैबतपुर में बंद मकान से आभूषण और रुपये चुराए थे। आठ जनवरी को एक महिला के हाथ के कंगन व कुंडल ठग लिए थे। एक जनवरी को 14 एवेन्यू में एक फ्लैट के अंदर से सोने के आभूषण चोरी किए गए थे। आरोपी चोरी के गहनों को सुनार व राह चलते लोगों को जरूरत की बात कहकर बेच देते थे। गहनों को खरीदने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -
लाखों के गहने बरामद
नथ, टीका, हार, कंठी, दो झुमकी, तीन मंगलसूत्र, 10 टॉप्स, चार कुंडल, कान की दो लड़ी, दो चेन, आठ अंगूठी, चार चूड़ी, नाक की दो लौंग बरामद हुए हैं, जिनका वजन लगभग 250 ग्राम है। अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख है। वहीं चार किलो चांदी का सामान जैसे 10 सिक्के, दो कंठी माला, मंगलसूत्र, 10 पाजेब, तीन ब्रेसलेट, दो तगड़ी, 21 पायल, चार कंगन, 124 बिछुवे, सात चेन, सात अंगूठी, दो बिछुआ बरामद हुआ है।