फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   They buy bad sweets and syrup from big shops and make new ones.

Noida News: बड़ी दुकानों से खरीदकर लाते हैं खराब मिठाई-शीरा..बनाते हैं नई

Sun, 28 Sep 2025 08:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
They buy bad sweets and syrup from big shops and make new ones.
लालडिग्गी इलाके में भी पकड़ी जा चुकी है खराब मिठाई बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन

गोरखपुर से आसपास के जिलों को भी भेजी जाती है मिठाई और टॉफी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में मिलावटी मिठाई बनाने का काला धंधा बढ़ता ही जा रहा है। बीते मार्च में लालडिग्गी इलाके में पकड़ी गई फैक्टरी के बाद अब निजामपुर में नकली मिठाई बनाने का बड़ा धंधा पकड़ा गया। यह फैक्टरी दिवाली को देखते हुए बड़े पैमाने पर पेड़ा, बर्फी और टॉफी बना रही थी।
पूछताछ में पता चला कि धंधेबाज मिठाई के बड़े दुकानदारों से खराब शीरा और बची हुईं मिठाइयां जैसे लड्डू, पेड़ा और बर्फी करीब 200 रुपये किलो पर खरीदकर लाते हैं और अपने कारखाने में इन्हें तोड़ कर नई मिठाई बना देते हैं। इसमें कई बार इस्तेमाल हो चुका रिफाइंड और घी का प्रयोग होता है। इस तरह से तैयार बर्फी व पेड़ा की लागत करीब 50 पैसा प्रति पीस आती है जिसे ये थोक में दो रुपये प्रति पीस के हिसाब से बेच देते हैं। खुदरा दुकानदार इसे 10 रुपये प्रति पीस या 400 रुपये किलो तक में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन

--
होली से पहले भी सील हुई थी एक फैक्टरी
मिलावटी मिठाई बनाने का यह धंधा कोई नया नहीं है। मार्च में लालडिग्गी इलाके में भी इसी तरह की फैक्टरी पकड़ी गई थी जहां होली के लिए नकली मिठाइयों की पैकिंग हो रही थी। खास बात यह है कि वहां तैयार मिठाई को गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर तक भेजा जा रहा था। अब दिवाली से पहले एक और फैक्टरी पकड़ में आई है। मिलावटखोर इसे ग्रामीण क्षेत्र की छोटी दुकानों पर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीमार बनाएगी ये मिठाई
चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि खराब शीरे और मिठाई से बनी ये नई मिठाई स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे लिवर से जुड़ीं बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग और संक्रमण का गंभीर खतरा रहता है। त्योहार ही नहीं सामान्य दिनों में भी मिठाई खरीदते समय उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed