सीमा 50-50: सरहद पार की कहानी को पुख्ता करते हैं ये पांच तथ्य तो ये पांच पैदा कर रहे शक, 14 महिलाओं का अलर्ट
आईबी ने आशंका जताई थी कि ये महिलाएं छदम वेश में भारत में आ सकती हैं। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिये सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकती हैं। हालांकि सीमा हैदर ने सचिन से जुड़ने के बाद दोस्ती, प्यार व शादी की है।
विस्तार
पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर भारत में आने का दावा करने वाली सीमा हैदर की आईबी के इनपुट के बाद संबंधित एजेंसियां जांच कर रही हैं। खास बात यह है कि सीमा हैदर के खुलासे से पहले प्रदेश का अधिसूचना विभाग आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) भारतीय नाम वाली 14 महिलाओं के जासूसी में लिप्त होने का अलर्ट जारी कर चुकी हैं। छदम नाम वेश की ये महिलाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) विंग के इशारे पर सोशल मीडिया पर भारतीयों से जुड़कर जासूसी व ब्लैकमेलिंग लिप्त थीं। हालांकि अभी सीमा हैदर के संबंध में एजेंसियों को जासूसी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। लेकिन आईबी को उस अलर्ट को लेकर भी एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं।
26 जून को प्रदेश के अधिसूचना मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर पुलिस व संबंधित एजेंसियों को अवगत कराया था। आईबी की रिपोर्ट में कहा गया था कि आईएसआई की नई विंग से जुड़ी 14 महिलाएं सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन) के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को अपने जाल में फंसा सकती हैं।
आईबी ने उस दौरान कुछ सोशल मीडिया के यूआरएल, नाम आदि भी रिपोर्ट के साथ पुलिस मुख्यालयों को उपलब्ध कराये थे। इनकी फ्रेंड लिस्ट में कई सेना और अर्धसैनिक बल से जुड़े जवान या अधिकारी थे। इनके अलावा वैज्ञानिक आदि से भी ये जुड़ने का प्रयास कर रहीं थीं।
आईबी ने आशंका जताई थी कि ये महिलाएं छदम वेश में भारत में आ सकती हैं। हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिये सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकती हैं। हालांकि सीमा हैदर ने सचिन से जुड़ने के बाद दोस्ती, प्यार व शादी की है। सचिन किसी विभाग आदि से जुड़ा न होकर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन सीमा ने सचिन से जुड़ने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट कर दिया। वहीं, कुछ फेसबुक अकाउंट से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। इनमें भी दिल्ली-एनसीआर से जुड़े युवाओं के अलावा सेना से जुड़े लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीमा इन फेसबुक अकाउंट को फेक बता चुकी है।
- पाकिस्तान में विवाहित महिला को दूसरी शादी की आजादी नहीं।
- सीमा के पूर्व पति के तीन साल से सऊदी में रहने के कारण।
- सीमा की बताई कहानी के कई तथ्य नेपाल-पाकिस्तान में भी सही निकले।
- भारत आने के बाद बलोच डाकुओं का डर नहीं होना।
- सचिन के चार बच्चों संग सीमा को अपनाना।
- पाकिस्तान का सिमकार्ड व मोबाइल सुरक्षित नहीं मिलना।
- सीमा का पांचवीं पास होने के बावजूद प्रशिक्षितों की तरह व्यवहार।
- छह पासपोर्ट और तीन आधार कार्ड बरामद होना।
- हर माह रुपये देने के बावजूद, सीमा का पूर्व पति को तलाक का दावा।
- नेपाल के होटल और ट्रैवल एजेंसी संचालक के दावे को झूठा बताना।