फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be webcasting of 931 booths, every moment will be monitored.

Noida News: 931 बूथों की होगी वेबकास्टिंग, रहेगी पल-पल पर नजर

Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be webcasting of 931 booths, every moment will be monitored.
लोकसभा चुनाव:
विज्ञापन

931 बूथों की होगी वेबकास्टिंग, रहेगी पल-पल पर नजर
- जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, जल्द लगेंगे कैमरे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव में जिले के 931 बूथों की वेबकास्टिंग होगी। वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोग और प्रशासन की टीम मतदान के दौरान बूथों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी। किसी तरह की लापरवाही या दिक्कत का पता चलते ही तत्काल सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया जाएगा। बूथ चिन्हित होने के बाद प्रशासन जल्द वहां कैमरा लगाने की कार्रवाई शुरू करेगा।

जिले की तीनों विधानसभा में 1804 बूथ हैं। इनमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी के बूथों की संख्या 300 से ज्यादा है। इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मिलकार कुल 931 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा विधानसभा में सबसे अधिक 379 बूथों की वेबकास्टिंग होंगी। जबकि दादरी विधानसभा क्षेत्र के 353 बूथों और जेवर विधानसभा क्षेत्र के 199 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग का कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह मतदान शुरू होने से समाप्ति तक की पूरा गतिविधि पर कैमरे की नजर रहेगी। अफसरों ने बताया कि सभी बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। अगर किसी बूथ पर आचार संहिता का उल्लंघन होगा तो टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा और भाजपा ने ली 4-4 वाहनों की अनुमति
सपा और भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार प्रसार के लिए चार-चार गाड़ियों की अनुमति ली है। इन गाड़ियों के माध्यम से ही दोनों प्रत्याशी प्रचार-प्रसार करेंगे। इसका खर्च प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में जुड़ेगा। प्रचार में किसी अन्य कार का इस्तेमाल हुआ होने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक पार्टी की तरफ से एक वाहन की अनुमति होती है। जिलाध्यक्ष की कार का खर्च पार्टी के खर्च में जुड़ता है। वहीं सपा प्रत्याशी ने नोएडा के सेक्टर-49 और जेवर के झाझर रोड पर अस्थायी कार्यालय खोलने की अनुमति ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed