फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be investigation into the death of a female worker after falling from the 13th floor.

Noida News: 13वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत की होगी जांच

Wed, 01 May 2024 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
There will be investigation into the death of a female worker after falling from the 13th floor.
13वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत की होगी जांच
विज्ञापन

श्रम विभाग ने आदेश दिए, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-दो स्थित निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत के मामले में श्रम विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धनश्याम निषाद और दीपक मौर्या मामले की जांच कर दो दिन में श्रम आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेंगे।

अपर श्रम आयुक्त सरजू राम शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। इसमें मृतक श्रमिक के आश्रितों को दिए गए बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और ईएसआई का विवरण शामिल है। इसके अलावा संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पेश करने को कहा गया है। इसके साथ ही मृतक महिला श्रमिक के आश्रित को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत हित लाभ दिलाने के संबंध में कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed