{"_id":"64a02451be7cc4e485051744","slug":"there-will-be-competition-for-admission-among-1700-students-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-11845-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 850 सीटों पर 1700 छात्रों के बीच रहेगी दाखिले की होड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 850 सीटों पर 1700 छात्रों के बीच रहेगी दाखिले की होड
विज्ञापन
850 सीटों पर 1700 छात्रों के बीच रहेगी दाखिले की होड़
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा-2023 का परिणाम किया घोषित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में 850 सीटों पर 1700 विद्यार्थियों के बीच दाखिले की होड़ रहेगी। विवि प्रशासन ने शुक्रवार रात प्रवेश परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही छह, सात और आठ जुलाई को अलग-अलग कोर्साें की काउंसलिंग होगी। जीबीयू के अधिकारियों ने बताया कि 25 जून को स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई थी। प्रथम चरण में मेरिट आधारित प्रवेश दिया जाएगा।
बीटेक, बीए एलएलबी और एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) के पाठ्यक्रमों में आठ जुलाई को नामांकन होंगे। वहीं, विभिन्न शोध विषयों, एमफिल (क्लीनिकल साइकोलॉजी) और एलएलएम में नामांकन की प्रक्रिया छह और सात जुलाई को होगी। इन सभी पाठ्यक्रम में करीब 850 सीटें है। अगर इन सभी सीटों पर दाखिला नहीं होता है तो छात्र 15 जुलाई तक सीधे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एमबीए में दाखिले का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। सफल छात्रों को समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए पांच जुलाई को आना होगा। ब्यूरो