Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There was no electricity in the sectors throughout the night, and the inverters in the houses also stopped working.

Noida News: सेक्टरों में रातभर नहीं रही बिजली, घरों के इन्वर्टर भी ठप

Fri, 22 May 2026 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity in the sectors throughout the night, and the inverters in the houses also stopped working.
- ट्रांसमिशन की लाइन ट्रिप होने से कई सेक्टरों में आधी रात छाया अंधेरा, सेक्टर-65 उपकेंद्र पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नो पावर कट जोन वाले नोएडा के कई सेक्टरों में बृहस्पतिवार की रातभर आपूर्ति ठप रही। लोड बढ़ने से केबल जल गई। सेक्टर-71, 73, 11, 22 समेत होशियारपुर, निठारी समेत कई सेक्टरों के निवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। निवासियों के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात सेक्टर 11 में बिजली गुल हो गई। जो शुक्रवार सुबह तक सुचारू नहीं हो सकी। सेक्टर-22 में भी रात में हुई कटौती सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। सेक्टर-73 में 10 घंटे बिजली गुल होने की वजह से उपभोक्ताओं को रात घर के बाहर बितानी पड़ी। सर्फाबाद में बिजली की केबल जल गई। विद्युत निगम के 84 उपकेंद्र हैं जिनसे उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है।


बिजली न मिलने से बच्ची की मौत का आरोप लगाकर उपकेंद्र का किया घेराव

लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सेक्टर 65 उपकेंद्र का घेराव किया। हंगामा बढ़ने पर फेज तीन थाने की फोर्स के साथ एसीपी भी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। विद्युत निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति इतनी खराब है कि एक पांच वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। सुधार नहीं होने के कारण उसकी मौत भी हो गई। प्रदर्शन में जितेंद्र कॉलोनी, चोटपुर बहलोलपुर गांव के लोग शामिल रहे। साथ ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट और भारतीय किसान परिषद के तहत हंगामा किया गया। आक्रोशित लोगों ने स्थिति में जल्द सुधर के लिए मांग की।
विज्ञापन






आपूर्ति बिगड़ने पर दिन में शटडाउन लेकर कर रहे काम

विद्युत निगम ने शुक्रवार को शहर के कई स्थानों पर काम के लिए शटडाउन लिया। चिलचिलाती गर्मी के दौरान निगम ने बिश्नाेली फीडर, सेक्टर-108, सेक्टर-47, सेक्टर 57, बिशनपुरा में काम कराया। निगम ने इसका भी ध्यान नहीं रखा कि उपभोक्ताओं को इस बीच गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने कहा कि जो काम गर्मी से पहले होने चाहिए थे वे अब कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed