{"_id":"68ed4efa09d5532fd506cafa","slug":"there-was-no-bride-or-groom-yet-the-wedding-procession-went-ahead-and-all-the-rituals-were-performed-na-news-c-18-knl1008-758848-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूल्हा न दुल्हन, फिर भी निकली बरात, की सभी रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूल्हा न दुल्हन, फिर भी निकली बरात, की सभी रस्में
Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
करनाल। एक निजी पैलेस में जेसीआई करनाल एजाईल की ओर शादी उत्सव मनाया गया। इसमें न दुल्हा न दुल्हन फिर भी आयोजकों ने शादी उत्सव किया। इस कार्यक्रम में पुरानी रीति-रिवाजों के साथ बरात निकाली गई। सभी ने दुल्हा-दूल्हन की पोशाक पहनी और बरातियों की मिलाई भी हुई। साथ ही सभी रस्में की गई। संस्था के प्रधान सार्थक मित्तल ने पंजाबी ढोल की तर्ज पर जमकर भंगड़ा किया और सेहरा बांध कर आए बरातियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसी मोहित कुमार, जेसी नंदनन चावला, पीआरओ जेसी विक्रांत गुप्ता, जेसी विकास बठला, जेसी हर सिमरन, जेसी अमीत अरोड़ा, जेसी मोहित चावला समेत अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुरानी यादों को ताजा करना व समाज में दिन प्रतिदिन तलाक के मामलों को कम करने का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन