फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There should be a relationship of duty between children and society

बच्चों और समाज के बीच कर्तव्य का संबंध होना चाहिए :पदम सिंह

Sat, 13 Sep 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
There should be a relationship of duty between children and society
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय कॉलेज में नेह नीड फाउंडेशन की ओर से सर्जन-2025 का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि नेह नीड का अर्थ है नेह यानी प्रेम-स्नेह और नीड यानी घोंसला या घर, जो सेवा का आधार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों और समाज के बीच कर्तव्य का संबंध होना चाहिए। बच्चों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना और समाज को बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाना ही इस श्रेष्ठ कार्य की दिशा है। डॉ. नितिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर बनाती है और ऐसे प्रयास भारत को सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे। प्रो. हरीश भाटिया ने कहा कि नेह नीड फाउंडेशन जिस तरह से शिक्षा, संस्कार और समाज-निर्माण में योगदान दे रहा है, वह अनुकरणीय है। नेह नीड के ट्रस्टी कुलदीप शर्मा ने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य तब ही सफल होता है जब उसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सामूहिक प्रयास जुड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed