फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There may be a change in the timing of Vande Bharat.

Noida News: वंदेभारत के समय में हो सकता है बदलाव

Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
There may be a change in the timing of Vande Bharat.
सहारनपुर। सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव हो सकता है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि वंदेभारत एक्सप्रेस को सहारनपुर से सुबह के समय चलाई जाए। हालांकि, अभी तक नियमित संचालन की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन किया था। वंदेभारत लखनऊ से सुबह आठ बजे रवाना हुई थी, जो सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर में शाम चार बजे पहुंची थी।
विज्ञापन

यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया था। वंदेभारत सप्ताह में छह दिन चलेंगी। सोमवार को संचालन नहीं होगा। नई वंदेभारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी हो गया था। इसके अनुसार ट्रेन सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे चलकर रात में 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से सुबह पांच बजे चलकर सहारनपुर में दोपहर 12:45 बजे पहुंचने का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर और फोन पर वार्ता कर ट्रेन के शेड्यूल में बदलने की मांग की है। ऐसे में इस ट्रेन को सहारनपुर से सुबह के समय चलाया जाए। लखनऊ से शाम को चलने से यात्रियों के समय की बचत होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वंदेभारत की समय सारिणी में बदलाव हो सकता है। उन्होंने जल्द नया शेड्यूल जारी होने का आश्वासन दिया है। हालांकि, अधिकारिक नई समय सारिणी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed