फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is pain in the heart today, but come back the day after tomorrow for treatment.

Noida News: दिल में दर्द आज है और इलाज के लिए परसों आना

Sat, 25 Apr 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
There is pain in the heart today, but come back the day after tomorrow for treatment.
दिल में दर्द आज है और इलाज के लिए परसों आना
विज्ञापन

दिल में दर्द और सांस की समस्या लेकर ईएसआईसी अस्पताल आए थे 57 वर्षीय धर्मवीर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में इलाज के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। शनिवार को दिल की समस्या का इलाज कराने आए मरीज का पूरा इलाज किए बिना ही डॉक्टर ने सोमवार को आने का कहकर वापस कर दिया।
जबकि मरीज और तीमारदारों का कहना था कि दिल का दर्द आज है तो इलाज के लिए परसों तक इंतजार करना संभव नहीं हैं। मरीज की हालत बिगड़ सकती है। सेक्टर-159 स्थित झट्टा निवासी धर्मवीर (57) पत्नी सोना और बेटे राजेंद्र के साथ ईएसआईसी अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दिल में हल्का दर्द हो रहा है और सांस फूल रही है। हाथ-पैर में अजीब सी कंपकंपी हो रही है। बेटे राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में इलाज करवाने आए थे। ऐसे में डॉक्टर ने कुछ जांच की लेकिन इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी और सोमवार को सीटी स्कैन भी होगा। डॉक्टर ने अभी कोई दवाई नहीं दी है और सोमवार को आने को कहा है। मरीज की हालत खराब हो रही है, ऐसे में हमें घर ले जाने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं हैं। सीटी स्कैन के लिए एक ही मशीन है और एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। ऐसे में मरीजों को वेटिंग मिलती रहती है। जब जांच के सैंपल नोडल सेंटर फरीदाबाद भेजने पड़ते हैं, तब रिपोर्ट आने में थोड़ी देर हो जाती है। इसलिए मरीज को पहले से भर्ती नहीं किया गया। -डॉ. हरनाम कौर, अस्पताल की डीन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed