फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no shortage of vaccine, vaccination stopped for the vaccination campaign of children

टीके की कमी नहीं, बच्चों के वैक्सीनेशन मुहिम के लिए रोका टीकाकरण

Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of vaccine, vaccination stopped for the vaccination campaign of children
ग्रेटर नोएडा/जेवर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि जिले और प्रदेश में टीके की कमी नहीं है। बच्चों के वैक्सीनेशन मुहिम शुरू करने के लिए टीकाकरण रोका गया था। बुधवार दोपहर बाद जेवर में उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से और बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने जेवर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे और महिला समूहों को चेक बांटे। उन्होंने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। मंत्री ने इसकी कमी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2 जुलाई से प्रदेश में प्रतिदिन 12 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

वोट देने वालों तक सीमित न रहें, पूरे गांव का विकास कराएं
ग्रेटर नोएडा। ग्राम प्रधान केवल वोट देने वालों तक सीमित नहीं रहें। बल्कि सबके बारे में सोचें और सबका विकास कराएं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ संवाद में यह बातें कहीं। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान सिर्फ अपने समर्थकों के प्रधान नहीं हैं, बल्कि पूरी ग्राम सभा के प्रधान हैं। प्रधानों पर पूरे गांव का विकास कराने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट बनवाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। इस कार्य में ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी का सहयोग हमेशा उपलब्ध है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में केवल 88 ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने प्रधानों से कहा कि वे गांव के प्रत्येक घर में खुद जाकर सभी को कोरोना का टीका लगवाएं। टीकाकरण अभियान में अभी तक प्रदेश सरकार प्रथम स्थान पर है। हर व्यक्ति के टीका लगना जरूरी है। वहीं मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए गांवों में टीकाकरण लगाने में प्रधान सक्रिय भूमिका निभाएं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से ग्राम के विकास के लिए अधिक से अधिक पैसा भेजा जा रहा है। विधानसभा परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्राम प्रधानों के माध्यम से गांवों का अधिक से अधिक विकास कराया जा रहा है।
नहीं पहुंचे जेवर नगर और देहात के पदाधिकारी
जेवर तहसील सभागार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम से दूरी बना ली। जेवर नगर व देहात के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने नहीं पहुंचे।

भाजपाइयों से बोले मंत्री, 300 सीटें जीतेंगे
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव को 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। जीबीयू में भाजपाइयों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जनता फिर से जातिवाद और परिवारवाद वाली पार्टियों को हराकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय भाटी, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, ओबीसी आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, योगेश छौकर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा जगदीप समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed