फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no health sub-centre in Kathera village, villagers are upset

Noida News: कटहेरा गांव में नहीं है स्वास्थ्य उप केंद्र, ग्रामीण परेशान

Tue, 07 Oct 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
There is no health sub-centre in Kathera village, villagers are upset
अमर उजाला संवाद----फोटो
विज्ञापन

--------------------------------
- अमर उजाला संवाद में कटहेरा गांव के ग्रामीणों ने साझा की अपनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। तहसील दादरी क्षेत्र के कटहेरा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं है। अगर किसी को हल्की बीमारी होती है तो फिर दूर किसी निजी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ता है। ग्रामीण परेशान है और बार-बार स्वास्थ्य विभाग व जनप्रतिनिधियों से गांव में भवन बनाकर स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की मांग की है, लेकिन समस्या जस की तस है। साथ ही ग्रामीण अन्य मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान है।
विज्ञापन


मंगलवार को कटहेरा गांव में अमर उजाला संवाद का आयोजन हुआ। जहां 6 से अधिक कॉलोनियां भी बसी हैं। आबादी 15 हजार से अधिक है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव व आसपास के लोग बीमार होने पर दादरी के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करने के लिए मजबूर होते हैं। इससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ता है। गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर कई बार अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक लिखा जा चुका है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। बिजली आपूर्ति की स्थिति भी बेहद खराब है। बिजली के जर्जर खंभे व तार और कटौती ने जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से स्कूली छात्र-छात्राओं को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व भी परेशान करते हैं। स्कूल के दौरान पुलिस की गश्त बढ़नी चाहिए। उभरती खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए स्टेडियम भी बनना चाहिए। बारात घर की व्यवस्था भी नहीं है। इसका भी निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

गांव में खेल स्टेडियम की मांग जन प्रतिनिधियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। युवाओं को तैयारी का उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है।

मनीष भाटी, बीडीसी

--------------
गांव की नालियों में गंदगी का आलम है। इस कारण संक्रमण से लोगों को फैलने का खतरा बना रहता है। काफी लोग बीमारी भी हो चुके है। बार बार शिकायत पर भी जिम्मेदारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
भीम सिंह, निवासी

------------
गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा नहीं गया है। कॉलोनियों से होकर ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचते है। जो काफी सकरी है। वहां जाम की समस्या बनी रहती है।
संदीप भाटी, निवासी

---------------
गांव में एक स्वास्थ्य केंद्र की जरुरत है। बार-बार मांग की जा रही है पर किसी स्तर पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीण निजी अस्पतालों पर जाने को मजबूर है।
तुषार भाटी, निवासी

--------------
गांव में मच्छर और कीटनाशक दवा का छिड़काव होना चाहिए। अभी ऐसा नहीं हो रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं।

अंकित भाटी, निवासी

---------------
गांव से गंदे पानी की निवासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी नालियों में जमा रहता है। उससे संक्रमण फैलने का खतरा बना है।
उदित भाटी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article