फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no access road to the fields, the village is being neglected.

Noida News: खेतों तक पहुंच का रास्ता नहीं, गांव की हो रही उपेक्षा

Wed, 24 Dec 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
There is no access road to the fields, the village is being neglected.
- डुढ़ेरा गांव के निवासियों ने कहा, कालाबाजारी के कारण समय से नहीं मिलती यूरिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। ग्रामीण खेतों तक पहुंचने के लिए वर्षों से चकरोड (रास्ता) बनने की राह देख रहे हैं। कालाबाजारी के कारण समय पर यूरिया नहीं मिलने से खेती पर असर पड़ रहा है। गांव को अन्य गांवों से जोड़ने वाली लिंक रोड नहीं है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्तों पर जलभराव हो जाता है। गांव व ग्रामीणों की अब उपेक्षा हो रही है।
मंगलवार को जेवर के डुढ़ेरा गांव में आयोजित संवाद में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि चकरोड के अभाव में खेतों तक बीज, खाद व अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचने में परेशानी होती है। चकरोड के लिए छोड़े गए रास्तों पर समूचे गांव के नालियों का पानी इकट्ठा हो रहा। गांव की नालियां टूटी हैं। गांव में जगह–जगह कूड़े–कचरों का अंबार लगा है। आरोप है कि सफाईकर्मी भी गांव के बाहरी हिस्सों से ही लौट जाते हैं। गांव के अंदर की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर हो रही है। उनका कहना है कि गांव में पंचायत घर नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बारात घर भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन



ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। जबकि यह सामूहिक संपत्ति है। इसका उपयोग केवल सामुदायिक सुविधाओं के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गांवों के बीच लिंक रोड की मांग
डुढ़ेरा गांव के तीन पड़ोसी गांवों तक पहुंचने के लिए लोगों ने लिंक रोड की मांग की है। रामपुर, सिरसा माछीपुर और साहबनगर इन तीन गांवों का आपस में सीधा जुड़ाव नहीं होने से ग्रामीणों को खेती व अन्य दैनिक गतिविधियों में कठिनाई होती है।
सुवधाएं नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गांव में चकरोड के अभाव में खेती करने में कठिनाई होती है। – जसवंत शर्मा, निवासी

सही समय पर किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने का असर फसल पर पड़ रहा है। – महेश शर्मा, निवासी

लिंक रोड नहीं होने से रोजमर्रा के काम और खेती में परेशानी होती है। – जयदेव शर्मा, निवासी

गांव में पंचायत घर और बारात घर जैसी सार्वजनिक सुविधाएं नहीं हैं। – राजबीर शर्मा, निवासी

गांव में नालियां टूटी हुई हैं। जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। – मूलचंद शर्मा, निवासी

सुध लेने अधिकारी या नेता नहीं आते। गांव व ग्रामीणों की उपेक्षा होने लगी है। – देवेंद्र शर्मा, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed