फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is a problem due to lack of staff in the sub-district civil hospital.

Noida News: उप जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ की कमी से दिक्कत

Wed, 29 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
There is a problem due to lack of staff in the sub-district civil hospital.
उप नागरिक अस्पताल जगाधरी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उपजिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में मरीजों का बोझ बढ़ रहा है, पर भवन व स्टाफ दोनों ही अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। भवन की कमी के चलते कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि डॉक्टरों को बरामदे में मरीज देखने पड़ते हैं, वहीं महिला वार्ड में भी एक बेड पर दो-दो प्रसूता को लिटना पड़ जाता है।
डॉक्टरों के स्वीकृत 42 में से 29 पद रिक्त पड़े हैं, वहीं नर्सिंग स्टाफ के भी 38 में 21 पद खाली हैं। षस्टाफ की कमी देख अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार मुख्यालय को स्टाफ की डिमांड भेजी गई, पर स्टाफ के हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

अस्पताल पांच वर्ष पहले 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया था। उस समय से भवन के विस्तार के प्रस्ताव बन रहे हैं, पर इन पर काम नहीं हो पाया। पांच साल पहले ओपीडी 300-500 के बीच थी, वह बढ़कर 1000 पर पहुंच गई है। साथ ही अस्पताल में औसत 100 से 120 मरीज रोज भर्ती होते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार भवन के विस्तार, स्टाफ व संसाधन बढ़ाने की मांग मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की मांग के लिए लिखा जा चुका है। जल्द स्टाफ बढ़ने की उम्मीद है। अस्पताल के विस्तार के लिए भी योजना है, जिसे सिरे चढ़ाया जाएगा। - डॉ. अनुज मंगला, चिकित्सा अधीक्षक, उपजिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed