फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   theft in house

Noida News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Mon, 11 May 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
theft in house
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। नकदी, जेवरात, कीमती सामान समेत करीब 5 लाख का सामान चोरी कर लिया गया। चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेक्टर म्यू-1 में अशोक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 2 मई को वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। मकान में ताला लगा था। रात्रि के समय अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखी 25 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जब वे 6 मई को वापस लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। पांच दिन से पीड़ित कार्रवाई करने को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहा है। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed