फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   theft in house

Noida News: घर नकदी व लाखों के जेवरात पार

Thu, 18 Sep 2025 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
theft in house

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, चार अंगूठियां, एक गले का सेट, दो जोड़ी कुंडल, डेढ़ लाख रुपये नकद, फिलिप्स की प्रेस आदि सामान ले गए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और घर का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।






बालकनी एंगल लगवाने को लेकर विवाद


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की 14 एवेन्यू सोसायटी में बालकनी में एंगल लगवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सोसायटी के डिप्टी जनरल मैनेजर (मैटनेंस) अभय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोसायटी निवासी मुनिश पंडित और उनकी पत्नी निकिता पंडित ने सोसायटी मेटनेंस एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हुए बालकनी में अवैध रूप से एंगल लगवा दिया है। सोसाइटी निवासी आयुष राज और उनकी मां अलका प्रसाद ने इस एंगल पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि 18 जुलाई 2025 को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई थी। लगातार होने वाली गाली-गलौज से न केवल संबंधित परिवार बल्कि पूरे टावर और सोसायटी के लोग असहज महसूस करते हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed