फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Theft by taking three guards hostage

तीन गार्ड्स को बंधक बनाकर चोरी

Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft by taking three guards hostage
तावडू। उपमंडल के बिलासपुर रोड पर स्थित गांव झामुवास के नजदीक एक बंद पड़े वेयरहाउस में अज्ञात बदमाशों द्वारा गार्डों को बंधक बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने वेयरहाउस मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बादशाहपुर गुरुग्राम निवासी बेगराज यादव ने बताया कि बिलासपुर रोड गांव झामुवास के नजदीक उन्होंने एक वेयरहाउस बनाया हुआ है। कोराना के कारण पिछले दो वर्षों से वेयरहाउस बंद है। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में उन्होंने तीन सिक्योरिटी गार्ड लगा रखे हैं। बेगराज के मुताबिक गत 9 नवंबर की रात को वेयर हाउस की दीवार पर बंधे तार तोड़कर कुछ बदमाश परिसर में आ गए। जिन्होंने रात की ड्यूटी के दौरान मौजूद गार्डों को बांधकर दीवार के पीछे फेंक दिया। जिसके बाद वह वेयर हाउस से सबमर्सिबल की दो मोटर, एक केबल, टूल पंप और मोबाइल सहित कुछ जरूरी सामान को चुराकर ले गए। पीड़ित वेयरहाउस मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed