{"_id":"6556689d2da199edb4040a50","slug":"theft-at-the-house-of-cmo-accountant-who-went-with-his-family-to-celebrate-bhai-dooj-noida-news-c-1-gnd1002-1120613-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाई दूज मनाने परिवार सहित गए सीएमओ अकाउंटेंट के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाई दूज मनाने परिवार सहित गए सीएमओ अकाउंटेंट के घर चोरी
विज्ञापन
फोटो:::
भाई दूज मनाने परिवार सहित गए सीएमओ अकाउंटेंट के घर चोरी
- जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में टाॅप फ्लोर पर की वारदात
- सीसीटीवी में चार संदिग्ध मुंह ढके दिखे, जाली चोरी करता एक पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त अस्पताल के आवासीय परिसर में ताला तोड़कर बहुमंजिला इमारत के सबसे ऊपर मौजूद 18वें तल पर फ्लैट से चोरी की गई। सीएमओ कार्यालय में एकाउंटेंट मीना खरे के घर में बुधवार की दोपहर यह वारदात हुई। पीड़ित परिवार भाई दूज मनाने के लिए नोएडा से बाहर गया हुआ था। इससे पहले चोर 14वें तल पर भी एक फ्लैट का ताला सहित कुंदा उखाड़कर अंदर घुसे। यहां बच्चे की आवाज सुनकर लोगों की मौजूदगी का पता चलने पर चोरी नहीं की।
जिला अस्पताल के आवासीय परिसर के टॉवर-1 में फ्लैट 18बी में चोरी की एफआईआर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दर्ज की है। महिला एकाउंटेंट के बेटे नितीश खरे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उनका परिवार सुबह करीब 10 बजे छतरपुर में भाई दूज मनाने गया था। दोपहर में करीब एक बजे उनको ताला टूटे होने की जानकारी मिली। चोर करीब 40 हजार रुपये की नकदी अलावा करीब तीन लाख रुपये की ज्वैलरी, एक सैमसंग टैबलेट पीसी, एक लैपटॉप के अलावा मोबाइल चार्जर और परफ्यूम तक चोरी कर ले गए। इस दौरान दोनों बेडरूम भी चोरों ने खंगाले। बेडरूम में अलमारी का लॉक चोर नहीं खोल पाए।
वहीं इसी टावर में 14वीं मंजिल पर रहने वाले जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स गौरव सिंह ने बताया कि उनके फ्लैट में बाहर से ताला लगा हुआ था। ऐसे में चोरों को लगा कि फ्लैट खाली है। वह कुंदा उखाड़कर अंदर घुसे। किसी के आने की आवाज सुनकर वह आवाज लगाते हुए बेडरूम से बाहर आई। मेरा साला भी घर में अंदर सो रहा था। बेटी की आवाज सुनकर चोर बाहर भाग गए। आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। भूतल पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई तो चार संदिग्ध मुंह ढके अंदर आते दिखे।
विज्ञापन
इनसेट-
जाली चोर करता पकड़ा
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के गार्ड ने एक चोर को जाली चुराकर ले जाते पकड़ लिया। इसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि परिसर के लोगों का कहना है कि जिन आरोपियों ने फ्लैट में चोरी की व जाली चोर से अलग हैं। उन्हें जल्द पकड़ा जाना चाहिए।चोरों ने वारदात के समय आवासीय परिसर की लिफ्ट का भी उपयोग किया। पुलिस पकड़े गए जाली चोर पीयूष से पूछताछ कर रही है। थाना सेक्टर-39 पुलिस केस दर्ज कर टीम बनाकर जांच कर रही है।
इनसेट-
..तो रुक सकती थीं चोरियां
जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सितंबर में भी इसी तरह की वारदात आवासीय परिसर के टॉवर-2 में हुई थी। इस दौरान चार फ्लैटों के ताले तोड़े गए थे। इनमें से दो तो डॉक्टरों के फ्लैट थे। मामले में पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा था। तब जांच होती तो दोबारा चोरी नहीं होती। लोगों का कहना है कि ताजा वारदात की फुटेज में जो चार लोग दिख रहे हैं, उनमें से एक का हुलिया पहली चोरी में शामिल लंबे कद के व्यक्ति से मिलता है। वहीं दीपावली से पहले सीएमओ कार्यालय में बाथरूम में बेसिन तोड़कर महंगी टोटियां चोरी करने का मामला भी चर्चा में बना रहा। इस मामले में भी चोर पकड़े नहीं जा सके हैं।
इनसेट-
सीएमओ भी रहते हैं आवासीय परिसर में
जिस आवासीय परिसर में चोरी हुई है, उसमें कई वरिष्ठ डॉक्टरों के अलावा खुद सीएमओ भी रहते हैं। इसके अलावा पूरे जिले में तैनात चिकित्साकर्मी भी यहां रहते हैं। इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बनी हुई है। 43 सुरक्षागार्ड पूरे परिसर में ड्यूटी पर हैं। फिर भी चोरियां नहीं रुक पा रही हैं।