फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The youth festival will now be held on November 6 and 7.

Noida News: युवा महोत्सव अब छह व सात नवंबर को होगा

Fri, 24 Oct 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The youth festival will now be held on November 6 and 7.
फोटो संख्या:57-राजकीय मॉडल  संस्कृति स्कूल में जिला युवा  महोत्सव को लेकर जानकारी देते  आईटीआई 
महेंद्रगढ़। नारनौल में अब जिला युवा महोत्सव 6 व 7 नवंबर को होगा। पांच नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम दिन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर छह युवाओं ने ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन किया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के प्राचार्य महावीर व नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि हरियाणा सरकार लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को हरियाणा की इसी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जिला युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर गठित टीमों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को महोत्सव को लेकर जागरूक कर रही है। अब तक छह युवाओं ने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव की अंतिम तिथि 29 व 30 अक्तूबर से बढ़ाकर छह व सात नवंबर तक कर दी गई है। महेंद्रगढ़ आईटीआई की ओर से पांच टीमें गठित की गई है। जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गांव-गांव जाकर युवाओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहीं है। कमेटी युवाओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य महावीर ने बताया कि जिला युवा महोत्सव दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 3 से 4 नवंबर को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिले में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 6 व 7 नवंबर को फरीदाबाद, पलवल, नूह, गुरूग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, सोनीपत व भिवानी जिले में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पांच नवंबर तक आवेदन की अंतिम दिन रहेगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपये से 31 हजार रुपये तक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विजेता युवा जनवरी महीने में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान या अनपढ़ युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed