फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The work of widening the culvert will be completed before the water arrivesTranslate

Noida News: पानी आने से पहले पूरा होगा पुलिया के चौड़ीकरण का काम

Mon, 05 May 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
The work of widening the culvert will be completed before the water arrivesTranslate
फोटो:-----------------
विज्ञापन

-जिलाधिकारी ने जेवर के रन्हेरा गांव में पथवाड़ा नाले के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने सोमवार को जेवर के रन्हेरा गांव में पथवाड़ा नाले के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने पानी आने से पहले पुलिया को चौड़ा करने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अफसरों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम जेवर ने बताय कि पथवाड़ा नाले पर 3 पुलिया बनी है। जो काफी सकरी हैं। बारिश के दौरान पानी आने से काफी जल प्रवाह रूक जाता है। इस कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है। इस कारण नाले कीढाल को ठीक करने के साथ ही पुलिया को चौड़ा करने का काम चल रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नाले पर बनी पुलियाओं का निरीक्षण कर कहा कि नाले में पानी आने से पहले तीनों पुलिया के चौड़ीकरण काम हर हाल में पूरा करना होगा। उप जिलाधिकारी जेवर लगातार इसकी निगरानी रखेंगे। उन्होंने नाले की वर्तमान और आगामी योजना की जानकारी भी ली। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed