फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The work of laying sewerage line in the city started

शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Sun, 13 Mar 2022 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
The work of laying sewerage line in the city started
सीवर लाइन बिछाने के उद्घाटन मौके पर विधायक संजय सिंह - फोटो : Mewat
तावडू। शहर में द्वितीय चरण के तहत सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत कर दी गई है। रविवार को विधायक संजय सिंह ने लखपत चौक पर कार्य का शिलान्यास किया। दो करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड सहित आठ किलोमीटर लंबे क्षेत्र में यह लाइन बिछाई जाएगी। इसे अगस्त माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विधायक संजय सिंह ने बताया कि शहर में लगभग दस करोड़ की लागत से करीब 40 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन पहले ही बिछाई जा चुकी हैं। अब दूसरे चरण में मेन रोड के अलावा जो गलियां छूट गई थी, उन सभी में भी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि जो भी कार्य अब से पहले कराए गए हैं, उनकी जांच के साथ ही नए शुरू से होने जा रहे कार्य पर भी निरंतर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि शहरवासियों की सीवरेज लाइन डालने वाले ठेकेदारों के प्रति बहुत सी शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। ऐसे में अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखेंगे तो होने वाले कार्यों में भी पारदर्शिता दिखाई देगी। कार्यकारी अभियंता ने विधायक को भरोसा दिलाया कि अगले दो माह के अंदर तीनों वाटर बूस्टर चालू करा दिए जाएंगे। इसके बाद नगर के हर हिस्से में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश प्रधान, पार्षद बबीता गर्ग, भाजपा नेता नरेश ढल्ल के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, एसडीओ असर खां, बंटी सोनी, कनिष्ठ अभियंता आबिद हुसैन, व अनीश ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed