फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The weather will be clear for the next 6 days, heat will trouble you

Noida News: अगले 6 दिन मौसम रहेगा साफ, गर्मी करेगी परेशान

Tue, 09 Sep 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
The weather will be clear for the next 6 days, heat will trouble you
-मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते यानी अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की छिटपुट आवाजाही देखी जा सकती है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बारिश नहीं होने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ यह और तीखी होती गई। इस दौरान उमस ही नहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 अधिक के साथ 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 88 से 58 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोगों को गर्मी सताएगी। मौसम विभाग ने 10 से लेकर 15 सितंबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बादलों की आवाजाही देखे जाने का अनुमान जताया है। सुबह और शाम को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। हालांकि इस हफ्ते 10 से लेकर 15 सितंबर के दौरान बारिश नहीं होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed