फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The water level of Yamuna decreased, people started returning

Noida News: यमुना का जलस्तर का कम हुआ, लौटने लगे लोग

Tue, 09 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna decreased, people started returning
किसी फार्म हाउस की चहारदीवारी गिरी तो कहीं पर पेड़ उखड़ गए
विज्ञापन

फार्म हाउस में भरी है सिल्ट, खाली कराने के प्रयास में जुटे मालिक
----------------
198.75 मीटर तक पहुंचा यमुना का जलस्तर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। मंगलवार शाम जलस्तर घटकर 198.75 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है। वहीं, डूब क्षेत्र से बाढ़ का पानी उतर गया है। सेक्टर-150 और 151 के अवैध फार्म हाउसों से भी बाढ़ का पानी निकल गया है लेकिन काफी नुकसान हुआ है। किसी फार्म हाउस की चहारदीवारी गिर गई है तो कहीं पर पेड़ उखड़ गए हैं। सफाई के लिए देखरेख करने वाले लोग अंदर जाने लगे हैं। हालांकि, प्रशासन ने सभी को अंदर नहीं जाने की चेतावनी दी है।

अधिकारियों का कहना है कि चार सितंबर को जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था लेकिन कुछ दिन से जलस्तर लगातार कम हो रहा है। अब यमुना की मुख्यधारा के आसपास ही पानी बह रहा है। सेक्टर-150 व 151 के फार्म हाउसों में काफी लोग लौट चुके हैं। लोगों ने बताया कि फार्म हाउसों सहित पूरे क्षेत्र में सिल्ट जमा है। पानी के बहाव से चहारदीवारी गिर गई है। काफी पेड़ उखड़कर बह गए हैं। वहीं, प्रशासन ने अभी लोगों को अंदर जाने से रोका है। अफसरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेगी। उसके बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्थायी पाठशाला में बच्चों के साथ मस्ती
नोएडा के सेक्टर-135 के पास बने शरणालय में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। पाठशाला में बच्चे भी काफी मस्ती कर रहे हैं। महिला लेखपाल बच्चों को पढ़ा रही हैं। साथ ही, शारीरिक अभ्यास भी करवा रही हैं। मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसके बाद फलों का वितरण किया गया। पाठशाला में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार
सीडीओ डाॅ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी विभागों की तरफ से शरणालयों में शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। पात्र लोगों को तय कर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ, समाज कल्याण विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article