{"_id":"6818c33ad21ac1c44005a5e1","slug":"the-transport-department-is-conducting-a-survey-noida-news-c-23-1-vns1013-61145-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यात्री नहीं मिलने पर दूसरे रूट का सर्वे करा रहा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यात्री नहीं मिलने पर दूसरे रूट का सर्वे करा रहा परिवहन विभाग
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश परिवहन की ओर से नोएडा से ग्रेनो के जिम्स के लिए शुरू की गई थी बस सेवा
-30 अप्रैल से चार बसों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन प्रचार प्रसार से रखा गया परहेज
-जानकारी नहीं होने के कारण इन बसों को प्रति चक्कर मिल रहे हैं मात्र 15-20 यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) तक पहुंचने के लिए परिवहन निगम ने 30 अप्रैल से चार बसों का संचालन शुरू किया था। लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया था, लेकिन अभी यात्रियों को बस सेवा की जानकारी नहीं होने के कारण काफी कम संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। वहीं, परिवहन विभाग अन्य रूटों का सर्वे कर संचालन में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।
ग्रेटर नोएडा स्थित मेडिकल कॉलेज जिम्स की ओर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार जाते हैं। जिनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रबुपुरा से जिम्स को जोड़ते हुए सूरजपुर और बॉटेनिकल गार्डन व मोरना डिपो तक बसों का संचालन बुधवार से शुरु किया गया था। बसों के लिए दो रूट निर्धारित किए गए हैं। पहले रूट पर बस रबूपुरा से चलकर सूरजपुर, जिम्स, भंगेल होते हुए बॉटेनिकल गार्डन तक जाती है। वहीं, दूसरे रूट की बसों का संचालन यमुना प्राधिकरण से होते हुए दनकौर, सेक्टर 17ए, बदौली गांव से होते हुए एमिटी और बॉटेनिकल गार्डन तक किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि अभी प्रति चक्कर में लगभग 15 से 20 यात्री अभी यात्रा कर रहे हैं। हालांकि अभी लोगों को इन रूटों पर बस सेवा शुरू किए जाने की ज्यादा जानकारी भी नहीं है। इस कारण और भी कम यात्री मिल रहे हैं। फिर भी रूट में बदलाव किए जाने के लिए अन्य का सर्वे किया जा रहा है। रूट का सर्व पूरा होने के बाद जो सही रूट सही लगेगा उस रूट से बसों का संचालन किया जाएगा। इससे स्कूल से लेकर जिम्स जैसे बड़े संस्थानों तक की बेहतर कनेक्टिविटी के चलते शहरवासियों को राहत मिलेगी।