फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The transport department in the district has dues of more than 49 crores

Noida News: जिले में परिवहन विभाग का 49 करोड़ से ज्यादा का बकाया

Tue, 09 Sep 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The transport department in the district has dues of more than 49 crores
-विभाग ने जारी की 30 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची
विज्ञापन


-बकाया जमा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के परिवहन विभाग ने जिले के 30 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इस सूची में ट्रक, टैक्सी और बसों का संचालन करने वाले संस्थान मालिक शामिल हैं। विभाग ने बताया कि इन बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है और यदि जल्द ही राशि जमा नहीं की गई तो कड़े कदम उठाए जाएंगे।



परिवहन विभाग के अनुसार अगस्त में एक अंतिम सप्ताह में ऐसे 15 हजार से अधिक बकायेदारों को नोटिस भी दिया जा चुका है। इनमें से सबसे ज्यादा बकाया रखने वाले ऐसे 10-10 संचालकों की लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में टैक्सी ऑपरेटर कंपनियों का सबसे ज्यादा बकाया सामने आया है। अकेले टैक्सी श्रेणी में ही 28.62 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि ट्रक श्रेणी में 8.13 करोड़ और बस श्रेणी में 12.71 करोड़ रुपये का बकाया है। इस तरह कुल मिलाकर जिले में 49.47 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हो गया है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें टॉप 3 में रहने वालों की स्थिति
ट्रक मालिकों में सबसे आगे निजी कंपनी है, जिस पर कुल 16 वाहनों का 2.39 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। इसके बाद अन्य निजी कंपनी पर कुल 21 वाहनों का 1.47 करोड़ और इसी क्रम में तीसरे स्थान की कंपनी के 6 वाहनों का 1.20 करोड़ रुपये का बकाया है। अन्य बकायेदारों में 7 प्रमुख नाम शामिल है। इसी तरह टैक्सी श्रेणी में सबसे आगे एक निजी कंपनी के 50 वाहनों का कुल 14.10 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके बाद अन्य निजी कंपनी के 20 वाहनों पर 5.37 करोड़ और तीसरे नंबर की निजी कंपनी के 12 वाहनों पर 1.92 करोड़ रुपये का बकाया है। इसी तरह बस श्रेणी में सबसे ऊपर रहने वाली एक निजी कंपनी के 50 वाहनों पर कुल 3.86 करोड़ रुपये का बकाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर रहने वाली निजी कंपनी के 10 वाहनों पर 4.77 करोड़ और तीसरे नंबर की कंपनी की 8 बसों पर कुल 2.87 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज किया गया है। इनके अलावा अन्य सात प्रमुख निजी कंपनियों (बकायेदारों) की लिस्ट एआरटीओ कार्यालय के बाहर चस्पा की गई है। तीनों श्रेणियों को मिलाकर जिले में मात्र 30 कॉमर्शियल वाहन संचालकों पर कुल 49,47,31,207 रुपये से भी अधिक का बकाया है।
--------------

कई नोटिसों के बाद भी नही आए संचालक
परिवहन विभाग का कहना है कि इस संबंध में बार-बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है। यदि यह समय रहते अपने वाहनों का बकाया जमा नही करते हैं, तो उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यह वाहन जहां नजर आएंगे, सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed