{"_id":"684098010b5df7f6f5086e4b","slug":"the-traders-protested-against-the-food-department-team-na-news-c-26-1-sal1002-143240-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यापारियों ने खाद्य विभाग की टीम का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यापारियों ने खाद्य विभाग की टीम का विरोध किया
विज्ञापन
झिंझाना में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापे के दौरान मौके पर जमा भीड़ । संवाद
- फोटो : डीएम को अविश्वास पत्र देने पहुंचे बीडीसी।
झिंझाना। कस्बे के मुख्य बाजार में खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारियों के यहां छापा कार्रवाई की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल की खाद्य विभाग के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। अध्यक्ष ने अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने तीन व्यापारियों के सैंपल लेकर लैब भेजे।
बुधवार की दोपहर बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम में असिस्टेंट कमिश्नर पंकज चौधरी, श्याम बहादुर, अनन्त कुमार, कंवरपाल सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पीके त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बाजार स्थित अभिषेक मित्तल, राजीव मित्तल, सतीश मित्तल के यहां छापा मारा, जिसमे उन्होंने कचरी, सरसों के तेल तथा सॉस के सैंपल लिए। खाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई तथा कुछ देर बाद ही पूरा बाजार बंद हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कार्रवाईमं भेदभाव किया जा रहा है। इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर पंकज चौधरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन दुकानदारों के यहां से नमूने लिए हैं। विरोध करने की बात पर उन्होंने कहा कि जब सैंपल लिए जाते हैं तो विरोध होता ही है। सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झिंझाना में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छापे के दौरान मौके पर जमा भीड़ । संवाद- फोटो : डीएम को अविश्वास पत्र देने पहुंचे बीडीसी।
विज्ञापन