फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The tenure of the Panchayats will be extended or administrators will be appointed.

Noida News: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ेगा या तैनात होंगे प्रशासक

Sat, 02 May 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The tenure of the Panchayats will be extended or administrators will be appointed.
पंचायतों का कार्यकाल बढ़ेगा या तैनात होंगे प्रशासक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में 26 मई को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल बढ़ाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया तो ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने के तुरंत बाद इस पर निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा। शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर जिले में 88 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत समय पर नहीं होने की स्थिति में पंचायत राज एक्ट में दो व्यवस्थाएं हैं जिसके तहत पंचायत कार्यकाल के पांच साल पूरा होने के बाद प्रशासक बैठाए जाते हैं। ग्राम प्रधान पद का कार्य एडीओ पंचायत चुनाव होने तक संभालते है। दूसरी और प्रबंधक समिति बनाकर उसको काम कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस समिति में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य को शामिल किया जाता है। उनके द्वारा पंचायत चुनाव होने तक काम देखा जाता है।
विज्ञापन

अभी तक शासन स्तर पर इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं जिला पंचायत का कार्यकाल पूरा होने में अभी दो माह बाकी है। 12 जुलाई को जिला पंचायत की पहली बैठक हुई थी। पहली बैठक से ही कार्यकाल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव होने तक तैनात होते है प्रशासक
पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो शासन द्वारा प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है। जिला पंचायत में जिलाधिकारी को प्रशासक बनाया जाता है। वहीं, ब्लॉक स्तर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के स्थान पर एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article