फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The team reached Fafala to check the fake medicines that came from Agra

Noida News: आगरा से आई नकली दवाओं की जांच करने फफाला पहुंची टीम

Fri, 12 Sep 2025 02:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The team reached Fafala to check the fake medicines that came from Agra
आगरा के नकली दवा कारोबारी हे मां मेडिको के यहां से आपूर्ति की गई दवाओं की खेप अलीगढ़ न पहुंची हो, इस बात की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शहर के थोक दवा बाजार फफाला पहुंची। स्टॉक की गहन जांच की और दो दवाओं के नमूने भी लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन







औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि फफाला दवा बाजार स्थित अर्पित मेडिको नामक फर्म पर छापा मारा गया। वहां सनोफी हेल्थ केयर इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित दवा अलेग्रा 120 एमजी (बैच नंबर 5एनजी001) के संबंध में विशेष जांच की गई।
विज्ञापन




मौके पर मौजूद फर्म के मालिक विजय कुमार से टीम ने उनके कंप्यूटर से अलेग्रा-120 एमजी दवा के खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की। विजय कुमार ने टीम को सभी जरूरी बिल उपलब्ध कराए। इस दौरान ला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एससोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू, महामंत्री आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा आदि भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





आगरा के नकली दवा बनाने वाले कंपनियों के नाम से नकली दवा बनाते थे। टीम के मार्केट में आने का मकसद यह जांच करना था कि आगरा की वह दवाएं अलीगढ़ तो नहीं आई हैं। - शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अध्यक्ष, अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एससोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed