फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Sunkund Mela is the biggest platform for cultural diversity

Noida News: सांस्कृतिक विविधता का सबसे बड़ा मंच है सूरजकुंड मेला

Sat, 04 Feb 2023 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
The Sunkund Mela is the biggest platform for cultural diversity
पर्यटन निगम के चेयरमैन ने किया छोटी चौपाल का शुभारंभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शंघाई सहयोग संगठन के 24 देशों और नॉर्थ के आठ राज्यों की शिरकत ने 36वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्च में जी-20 देशों के समिट के समय आयोजित हुआ यह मेला सांस्कृतिक विविधता एवं रिकाॅर्ड पर्यटकों की भागीदारी से भारत का गौरव बढ़ाने का सुअवसर लेकर आया है। उक्त बात छोटी चौपाल का शुभारंभ करते हुए हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन अरविंद यादव ने कही।


चेयरमैन ने कहा कि अनेकता में एकता के दर्शन करने हों तो उसके लिए सूरजकुंड मेला सबसे बेहतरीन मंच है। यहां अलग-अलग देशों व राज्यों के कलाकार, शिल्पकार, दस्तकार, बुनकर, पाककला के माहिरों, चित्रकार एक धरती पर एकत्रित होते हैं। मेला इन कलाकारों व हस्तशिल्पियों को 17 दिन तक दर्शकों के बीच रहने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर लोकेश व उनके साथियों ने हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। कजाकिस्तान की युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजपाल, राजेश डागर, रेणु हुड्डा, डॉ. दीपिका, सुमन, संदीप यादव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम, नीरज कौशिक व राजेश अत्रेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed