फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The student has been accused of molestation and being forced into a car.

Noida News: छात्रा से छेड़छाड़, कार में जबरन बैठाने का आरोप

Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
The student has been accused of molestation and being forced into a car.
छात्रा से छेड़छाड़, कार में जबरन बैठाने का आरोप
विज्ञापन

छात्रा ने जेवर कोतवाली में मनचले के खिलाफ दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
जेवर। कोतवाली क्षेत्र में छात्रा ने युवक पर छेड़छाड़ और कार में जबरन बैठाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका पड़ोसी है और रोजाना स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता है। मना करने पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जेवर के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। पड़ोस का रहने वाला युवक काफी दिन से स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा है। रास्ता रोक देता है और गाड़ी में बैठने की जबरदस्ती करता है। जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता है। मना करने पर गंदी बातें बोलता है। आरोप है कि आरोपी मना करने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी के कारण वो पढ़ नहीं पा रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी जीतन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed