फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The speeding car collided with the divider on the elevated road, the woman's head was severed

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवती का सिर धड़ से अलग

Sat, 11 Feb 2023 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
The speeding car collided with the divider on the elevated road, the woman's head was severed
फोटो --
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती का सिर धड़ से अलग
- शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, पार्टी से लौट रहे थे कार सवार छह युवा, शराब के नशे में पराठा खाने जा रहे थे मुरथल
- कार सवार घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवती (25) का सिर खिड़की से बाहर निकल गया। डिवाइडर पर घिसटने के कारण सिर धड़ से अलग हो गया। सिर के कई टुकड़े हो जाने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच अन्य दोस्त घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त कार सवार सभी दोस्तों ने शराब पी रखी थी। दोस्त के फ्लैट पर पार्टी करने की बाद वह पराठे खाने मुरथल जा रहे थे। पुलिस कार सवार युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे एलिवेटेड रोड पर गिझोड़ चौराहे के पास सेक्टर-18 की ओर से सेक्टर-60 की तरफ जाते समय तेज रफ्तार निसान टेरानो कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में दो युवती समेत छह लोग सवार थे। हादसे में ग्वालियर निवासी भूमिका जादौन की मौके पर ही मौत हो गई। वह सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय से संबद्ध कंपनी यूनिवो में काउंसिलर थी। कार युवती का दोस्त साहिबाबाद निवासी प्रभाष (24) चला रहा था। कार में सेक्टर- 19 निवासी रॉबिन (26), वसंत विहार दिल्ली निवासी अर्पण (24), राजनगर गाजियाबाद निवासी अभिषेक (25) और सेक्टर-26 निवासी श्वेता (26) सवार थी। इनमें श्वेता दिल्ली के एक बैंक में कार्यरत है जबकि शेष सभी यूनिवो कंपनी में काउंसिलर हैंं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से छुट्टी मिलने के बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शीशा बंद होता तो बच सकती थी जान
पुलिस पूछताछ में कार चला रहे प्रभाष ने बताया कि भूमिका कार में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठी थी। एलिवेटेड रोड पर चढ़ते ही उसने खिड़की का शीशा खोल दिया था। कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते ही भूमिका का शरीर खिड़की से बाहर निकल गया। सिर डिवाइडर पर घिसने के कारण धड़ से अलग हो गया। अगर खिड़की का शीशा बंद होता तो भूमिका की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहयोगी का दिन मेंं मनाया था जन्मदिन, पार्टी में शराब पीकर निकले थे

कार में सवार युवाओं ने शुक्रवार को दिन में सहयोगी याशिका का जन्मदिन मनाया था। सभी दोस्तों ने देर शाम को रॉबिन के घर पर पार्टी की। शराब के नशे में सभी एक ही कार में बैठकर घूमने निकले थे। उन्होंने मुरथल मेंं पराठा खाने का प्लान बनाया था। मुरथल पहुंचने से पहले नोएडा में ही उनकी कार दुर्घटना की शिकार हो गई। जिसमें भूमिका की मौत हो गई। घायलों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि याशिका के जन्मदिन के बहाने एकत्रित हुए सभी दोस्तों ने शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण कहीं बाहर घूमने की योजना बनाई थी।


कोट

हादसे में जान गंवाने वाली युवती के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष द्विवेदी, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed