फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The sound of punches will resonate in Meerut, the Senior State Boxing Championship will be held.

Noida News: मेरठ में गूंजेगी मुक्कों की धमक, होगी सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The sound of punches will resonate in Meerut, the Senior State Boxing Championship will be held.
गाजियाबाद। प्रदेश भर के बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए यह अक्तूबर बेहद खास रहने वाला है। 13 से 16 अक्तूबर तक मेरठ में सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 10 अक्तूबर को गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ट्रायल में उमड़ेगा युवा उत्साह

जिले भर से दर्जनों खिलाड़ी महामाया स्टेडियम में ट्रायल देने उतरेंगे। खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह है। कोच और खेल प्रेमियों का कहना है कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर है। खिलाड़ी रीमा कुमारी ने कहा पिछले साल मेरा चयन नहीं हो सका था, लेकिन इस बार मैंने पूरी तैयारी की है। 10 तारीख को अपनी फिटनेस और कौशल दिखाऊंगी। वहीं मुक्केबाज विजय सिंह ने कहा यह ट्रायल हमारे कॅरिअर के लिए बहुत अहम है। लक्ष्य सिर्फ मेरठ की स्टेट चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि नेशनल तक पहुंचना है।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। खिलाड़ियों को समय पर स्टेडियम पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। आयोजन के दौरान मेडिकल सुविधाएं, रेफरी और सुरक्षा इंतजाम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की राह खोलेंगे ये ट्रायल

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अनुसार, सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले होंगे। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उतरने का मौका मिलेगा। पिछले वर्षों में गाजियाबाद से कई मुक्केबाज राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखा चुके हैं। दुकानदारों और प्रशिक्षण केंद्रों का भी कहना है कि इस बार जिले के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और तैयारी पहले से कहीं बेहतर दिखाई दे रही हैं। महमाया स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र भी तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed