फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The social worker was murdered by giving a contract

Noida News: सुपारी देकर कराई गई थी समाजसेवी की हत्या

Thu, 14 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The social worker was murdered by giving a contract
सुपारी देकर कराई गई थी समाजसेवी की हत्या
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले रची गई थी वारदात की साजिश, हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। रोजा जलालपुर निवासी समाजसेवी नरेश प्रजापति की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि समाजसेवी की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। वारदात की साजिश करीब एक महीने पहले रची गई थी।


नरेश समाजसेवा के साथ-साथ हवन-पूजन भी करते थे। 27 जुलाई को हत्यारोपितों ने उन्हें हवन कराने के बहाने डासना के औद्योगिक क्षेत्र में बुलाया था। नरेश अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर पहुंचे, जिससे उनका मंसूबा उस दिन नाकाम हो गया था। इसके बाद 3 अगस्त को बदमाश नरेश को स्विफ्ट कार से बुलंदशहर ले गए और वहां उनकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया था। शव पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि कुल्हाड़ी या किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई। जांच में पता चला है कि इस वारदात में हापुड़ के भाड़े के बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। वहीं घटना के बाद से ग्रामीण और पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को भी वह कोतवाली पहुंचे, जहां अधिकारियों ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 3 अगस्त को बुलंदशहर के एक गांव में नरेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने बिसरख कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed