फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The smugglers shot the members of the cow protection team

तस्करों ने गो रक्षक दल के सदस्यों को मारी गोली

Sun, 13 Mar 2022 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
The smugglers shot the members of the cow protection team
तस्करों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल गौ रक्षक दल का सदस्य। - फोटो : Gurgaon
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तस्करों ने गोरक्षक दल के सदस्य शशिकांत शर्मा को गोली मार दी। घायल सदस्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर में सुधार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गो रक्षक दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी में गोवंशों को भरकर तस्करी के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस और गो रक्षकों को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। हाथ और पैर में गोली लगने से गो रक्षक दल के सदस्य शशिकांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा राजवीर, विकास, आजाद सिंह सहित अन्य गो रक्षक दल के सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई। फिरोजपुर झिरका के थाना प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि इस संदर्भ में गो रक्षक दल के सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी लोग मिलकर रोकें तस्करी
एक तरफ इलाके में सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए महापंचायत कर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं लगातार हो रही गो तस्करी को रोकने में इलाके के सामाजिक संगठन और सभी पंचायतें पूरी तरह फेल साबित होती नजर आ रही हैं। फिरोजपुर झिरका गोशाला समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी, पूर्व विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मिट्ठून लाल शर्मा का कहना है कि सामाजिक ताना बानो को भी बनाए रखना समाज के लोगों का कार्य है। समाज के लोगों का यह फर्ज बनता है कि आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए उक्त बुराई पर भी काबू पाने का हर संभव प्रयास किया जाए। इसलिए सभी लोग मिलकर तस्करी रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed