{"_id":"69122c11d360f49aa10113de","slug":"the-sector-128-roundabout-will-be-2-meters-shorter-and-the-surrounding-road-will-be-200-meters-wide-noida-news-c-1-noi1095-3612598-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-128 गोल चक्कर 2 मीटर छोटा होगा, चारों तरफ की 200 मीटर सड़क चौड़ी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-128 गोल चक्कर 2 मीटर छोटा होगा, चारों तरफ की 200 मीटर सड़क चौड़ी होगी
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण ने यहां पर लगने वाला जाम दूर करने की बनाई योजना, 60 लाख रुपये की लागत अनुमानित
- गोल चक्कर पर 25 फुट ऊंचा घंटाघर बनवाया जा रहा, 18 लाख रुपये की लागत अनुमानित, 60 प्रतिशत काम हुआ पूरा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास के दोनों ओर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-128 गोल चक्कर को 2 मीटर छोटा करने और चारों तरफ की 200 मीटर सड़क को 4 मीटर चौड़ा करने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।
सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस गोल चक्कर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे सेक्टर-104 की ओर से आने वाले वाहन अंडरपास के नीचे फंस जाते हैं। साथ ही सेक्टर-129, 131, 132 और सेक्टर-125, 124 की तरफ से एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड व 45 मीटर रोड से आकर सेक्टर-98, 96, 104, 105 की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित होता है।
प्राधिकरण के इंजीनियरों ने बताया कि गोल चक्कर पर ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर विस्तृत अध्ययन कराया गया। वर्तमान में गोल चक्कर पूरी तरह खुला नहीं है, जिससे वाहनों को मुड़ने में अधिक समय लगता है और संकरे मोड़ों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-128 के सामने की तीनों सड़कों को 200 मीटर की दूरी तक 4 मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही बीच में सेंट्रल वर्ज और डिवाइडर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
घंटाघर और सौंदर्यीकरण से बढ़ेगी गोल चक्कर की शोभा
नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-128 गोल चक्कर पर 25 फुट ऊंचा घंटाघर भी बनवा रहा है। यह शहर का दूसरा घंटाघर होगा, जबकि पहला घंटाघर सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के सामने 70 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है। सेक्टर-128 पर बन रहे घंटाघर का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसकी लागत 18 लाख रुपये अनुमानित है। प्राधिकरण यहां सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराएगा, जिससे यह स्थान और अधिक आकर्षक बनेगा।