फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The road leading to the glitzy society is in a dilapidated state.

Noida News: चकाचौंध वाली सोसाइटी जाने वाली सड़क बदहाल

Wed, 15 Jul 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the glitzy society is in a dilapidated state.
नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद
-स्पेक्ट्रम मॉल के आसपास बनी सेक्टर-75 की सोसाइटियों के सामने की सड़क कई साल से खराब
विज्ञापन

-सोसाइटी निवासियों की मांग के बाद भी बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण नहीं कर रहा कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की चकाचौंध के बीच सेक्टर-75 स्थित हाईराइज सोसाइटी निवासी कई साल से खराब सड़क से परेशान हैं। स्पेक्ट्रम मॉल से लगी हुई पीछे वाली सड़क पर गोल चक्कर के आसपास कई हाईराइज सोसाइटियां बनी हुई हैं। सोसाइटियों के आसपास कई साल से उखड़ी और टूटी हुई सड़क के कारण हजारों लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण दोनों ही आंखें बंद किए हैं।निवासियों ने बताया कि यहां आसपास की लगभग हर सोसाइटी सात एकड़ में बनी हुई है। सोसाइटियों के बाहर की मुख्य रोड एक बिल्डर के अधीन है, लेकिन बिल्डर की ओर से सड़क दुरुस्त नहीं करवाई जा रही है। सोसाइटी निवासियों की ओर से इस संबंध में कई बार बिल्डर के सड़क बनाने की मांग की और कई बार नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेजे गए, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निवासियों ने बताया कि यहां से रोजाना सुबह शाम करीब 10 हजार गाड़ियां निकलती हैं। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट जाने के लिए भी लोग यही रास्ता अपनाते हैं। ऐसे में यहां पर खराब सड़क की वजह से सड़क हादसे होने की संभावना अधिक रहती है।
गहरे गड्ढों के कारण पैदल चलना दूभर
सड़क पर बिखरी गिट्टियों और गहरे गड्ढों के कारण बुजुर्गों और बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दोपहिया वाहन चालक रोजाना यहां फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी जानलेवा हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन और नोएडा प्राधिकरण के चक्कर काटे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

निवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सड़क जैसी सुविधा न मिलने से अब सेक्टर-75 के निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण या पैचवर्क शुरू नहीं किया गया, तो एक बार फिर सड़कों पर उतरकर बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पिछले दिनों जनवरी में प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल चक्कर के आसपास की हाईराइज सोसाइटी
- आईवी काउंटी
- गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर 7 और 8
- पंचशील प्रतिष्ठा
- एपेक्स एथेना
- मैक्सबिल्स व्हाइट हाउस
- डैसनैक
हम लाखों रुपये खर्च करके सोसाइटी में रहने आए थे। हम मेंटेनेंस और टैक्स भी देते हैं, लेकिन यहां पर बुनियादी सुविधाओं ही नहीं हैं। - हेमचंद्र, एपेक्स एथेना, निवासी
आसपास के सोसाइटी निवासी सड़क की समस्या से परेशान हैं। आसपास की सोसाइटी निवासियों ने जनवरी में सड़क की मांग के लिए प्रदर्शन भी किया था। - सुनील सक्सेना, एपेक्स एथेना, निवासी
सोसाइटी के बाहर की सड़क खराब है और यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। आवाजाही करने में गाड़ियां खराब हो जाती हैं। इन सबकी जिम्मेदारी बिल्डर लेगा या प्राधिकरण। - श्रेया शर्मा, पंचशील प्रतिष्ठा, निवासी

सेक्टर-75 के अंदर की आंतरिक रोड लंबे समय से खराब है। फोना की बैठक में यह मामला उठाया गया है और जल्द ही नोएडा प्राधिकरण भी जाएंगे। - प्रभात कुमार, पूर्व एओए अध्यक्ष, गोल्फ सिटी, प्लॉट-8

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed