फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The reward will be announced on the absconding accused of dry fruits and solver gang

ड्राई फ्रूट्स व सॉल्वर गैंग के फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम

Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The reward will be announced on the absconding accused of dry fruits and solver gang
नोएडा। ड्राई फ्रूट्स फ्रॉड मामले और सॉल्वर गैंग के फरार आरोपी सुमित यादव, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर रवि यादव समेत अन्य पर पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करेगी। दो दिन में डीसीपी नोएडा की तरफ से यह घोषणा की जाएगी। ड्राई फ्रूट्स के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।
विज्ञापन

देशभर के हजारों लोगों से ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड मोहित गोयल व एमडी ओमप्रकाश जांगीड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में मोहित का दायां हाथ कहे जाने वाले सुमित यादव, प्रदीप निर्वाण, मुसर्फिल लश्कर समेत अन्य आरोपी फरार हैं। वहीं, सरकारी भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले सॉल्वर गिरोह के खुलासे के बाद मास्टरमाइंड इनकम टैक्स इंस्पेक्टर रवि यादव समेत अन्य आरोपी हैं। दोनों ही मामलों का खुलासा सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने किया था। पुलिस सॉल्वर गैंग से जुड़े 11 और ड्राई फ्रूट्स मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सॉल्वर गैंग के फरार सरगना रवि कुमार की दिसंबर में शादी तय थी। नोएडा पुलिस का दावा है कि फरारी के कारण उसकी शादी नहीं हो पाई। इस मामले में गृह मंत्रालय में तैनात असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर अरविंद उर्फ नैन की भी गैंग में प्रमुख भूमिका है। वह एक सेंटर पर सॉल्वर के रूप में एक अभ्यर्थी की जगह बैठा था। पुलिस अरविंद की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स मामले में फरार आरोपी
ड्राई फ्रूट्स मामले में सुमित यादव, मुसर्फिल लश्कर, विजय, नायरा सिंह उर्फ नील कमल, उज्जवल डे, स्वाति डे, सीए गौरव, राजीव कुमार, रूपेश कुमार ठाकुर, एवीपी नायरा और स्वाति समेत अन्य आरोपी फरार हैं। इनमें से कई लोगों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। मामले में फरार सुमित कंपनी में कैश, कानूनी और अन्य काम देखता था। विजय कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स फ्रॉड मामले और सॉल्वर गैंग के फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी।
- राजेश एस, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed