फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The result of Jewar seat will come first in the counting of votes

मतगणना में सबसे पहले जेवर सीट का आएगा परिणाम

Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The result of Jewar seat will come first in the counting of votes
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों पर मतगणना 10 मार्च को होगी। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। तीनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाकर मतगणना की जाएगी। सबसे पहले जेवर विधानसभा सीट की मतगणना पूरी होगी। हालांकि, इस बार कोविड के कारण सभी टेबल एक हॉल में नहीं होंगे। एक हॉल में केवल सात टेबल पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

सभी ईवीएम को नोएडा स्थित फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले जेवर की मतगणना पूरी होगी। यहां पर 420 बूथों पर मतदान हुआ था। ऐसे में जेवर सीट की मतगणना 30 चरणों में पूरी हो जाएगी, जबकि सबसे अधिक समय नोएडा विधानसभा सीट पर लगेगा। नोएडा में मतगणना 54 चरणों में होगी। दादरी सीट पर मतगणना 48 चरणों में होगी। जल्द ही प्रशासन मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाएगा। वहीं, हर बार एक हॉल में सभी टेबल लगती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कोरोना के कारण प्रत्येक विधानसभा में दो हॉल के अंदर मतगणना होगी। यहां पर रिटर्निंग अफसर और सहायक आरओ के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed