{"_id":"69d152f922f8a30c7e0052e6","slug":"the-residents-of-panorama-ajnara-society-are-suffering-due-to-lack-of-basic-amenities-noida-news-c-491-1-gnd1001-5635-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पैनोरमा अजनारा सोसाइटी के लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पैनोरमा अजनारा सोसाइटी के लोग बेहाल
विज्ञापन
- दूषित पानी, सीवर व बिजली संकट के साथ लावारिस जानवरों का आतंक; महंगी दरों पर जनरेटर से बिजली लेने को मजबूर
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। पैनोरमा अजनारा सोसाइटी सेक्टर 22ए में रहने वाले करीब 50 परिवार वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र की इस सोसाइटी में बिजली, पानी और सीवर जैसी सुविधाएं अब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं। हाल ही में लावारिस कुत्ते के हमले में एक रिटायर्ड अधिकारी के घायल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों और बंदरों के कारण घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।
दूषित पानी से बढ़ी परेशानी-
सोसाइटी के लोगों के अनुसार यहां का ग्राउंड वाटर अत्यधिक प्रदूषित है और टीडीएस स्तर 1250 तक पहुंच चुका है। मजबूरी में लोगों को लाखों रुपये खर्च कर पानी शुद्ध करने की मशीनें लगानी पड़ी हैं या बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है।
25 रुपए प्रति यूनिट खरीद रहे बिजली-
पैनोरमा अजनारा सोसाइटी में रहने वालों के पास अभी तक बिजली के स्थाई कनेक्शन तक नहीं हैं। स्थायी बिजली कनेक्शन न होने के कारण निवासियों को अस्थायी सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो केवल 5 घंटे मिलती है। इसके बाद जनरेटर से 25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली लेनी पड़ती है, जिससे खर्च बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सीवर व सफाई व्यवस्था बदहाल-
सोसाइटी में सीवर लाइन होने के बावजूद वह चालू नहीं है, जिससे गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सोसाइटी के लोग बोले-
बिल्डर ने विला खरीदते वक्त पानी, बिजली, सीवर आदि सभी सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन सोसाइटी में कोई सुविधा नहीं है। - धर्मेंद्र, निवासी
आवारा कुत्ते व बंदरों ने सोसाइटी में आतंक मचाया हुआ है। लोग हमले से घायल हो रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नही है। - दीर्घ नारायण यादव, निवासी
सोसाइटी का पानी जहरीला हो चुका है। टीडीएस बहुत अधिक है। लाखों रुपये खर्च करके शुद्ध पानी मिल रहा है। -राज कपूर, निवासी
सोसाइटी में विद्युत विभाग ने अस्थाई कनेक्शन दिए हुए हैं, जिससे बिजली महंगी मिल रही है। -अनिल, निवासी
सीवर बने है, लेकिन चालू नही है। पानी सोसाइटी में लीकेज होता है। कूड़ा डालने व उठाने की कोई व्यवस्था नही है। -संदीप, निवासी