फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The raid at the house of the accused, did not even get a clue about the policemen

आरोपियों के घर दबिश, पुलिसकर्मियों का भी नहीं लगा सुराग

Mon, 25 Oct 2021 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
The raid at the house of the accused, did not even get a clue about the policemen
नोएडा। अगवा कर इंदिरापुरम थाने में पांच-पांच लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर कराने के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। मामले में दो नामजद आरोपी राजेंद्र यादव और अमित फरार हैं। वहीं, इसमें शामिल चार पुलिसकर्मियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम आरोपियों के घर में दबिश दी, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है। गढ़ी चौखंडी निवासी लीलू ने पुलिस से शिकायत की थी कि शनिवार सुबह गांव निवासी राजेंद्र यादव, उसके बेटे अमित यादव और चार अज्ञात पुलिसकर्मी गाड़ी से उनके घर आए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें अगवा कर लिया और गाड़ी से गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम थाने ले गए। वहां पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा करवा लिए थे। मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने राजेंद्र यादव, अमित यादव समेत चार अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि जांच में यह बात प्रमाणित है कि राजेंद्र व अमित के साथ इंदिरापुरम थाने के चार पुलिसकर्मी इसमें शामिल थे। राजेंद्र व अमित की गिरफ्तारी के बाद चारों पुलिसकर्मियों के बारे में पता चलेगा। पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़िता को थप्पड़ मारा
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में महिला से रास्ते में छेड़छाड़ और विरोध पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पीड़िता पर पति को तलाक देकर विवाह करने का दबाव बना रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि अटाई मुरादपुर निवासी हिमांशु उसके गांव में अपनी बुआ के घर आया है। रविवार को हिमांशु ने पीड़िता को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई दिन से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed