फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The problem of dirty water supply persists, now insects are also coming.

Noida News: गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बरकरार, अब कीड़े भी आ रहे

Mon, 27 Apr 2026 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
The problem of dirty water supply persists, now insects are also coming.
फोटो----
विज्ञापन


-सोमवार को भी कई सेक्टरों में पहुंचा गंदा पानी
-सेंचुरी अपार्टमेंट में नल से पानी के साथ निकले कीड़े

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में कई जगह पहले सिर्फ गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या थी मगर अब उसमें कीड़े भी आ रहे हैं। सेंचुरी अपार्टमेंट में पानी के साथ कई जगहों पर कीड़े आने की समस्या की शिकायत लोगों ने बताई। निवासियों ने बताया कि इससे एलर्जी की समस्या बढ़ रही है।
सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी मयूर चौधरी ने बताया कि उन्होंने जब सोमवार सुबह पानी का नल खोला तो उसमें कीड़े भी मिले। उनका कहना है कि यह हाल सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि, परसों और 15 दिन पहले भी था। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन असर कुछ भी नहीं हुआ। उनका कहना है कि इसी तरह का पानी अक्सर आने से घरवाले भी इस पानी का उपयोग करने से कतरा रहे हैं। वहीं उनका यह भी कहना है कि पिछले दो महीने से वह व उनका परिवार एलर्जी से परेशान हैं। ऐसे में उनकी अब उम्मीद ही खत्म हो चुकी है, कि पानी साफ आएगा।
विज्ञापन


कई सेक्टरवासी गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान
सेक्टर 37, 19, 51 में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 19 में प्राधिकरण की ओर से कई प्रयास किए गए, उसके बाद पानी कुछ हद तक जरूर साफ हुआ, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं सोमवार को सेक्टर 37 के कई घरों में भी गंदा पानी पहुंचा, जिससे निवासियों का जीवन अस्त व्यस्त पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed