{"_id":"68c5b9ecf6c8cf18440c36b1","slug":"the-potholes-on-the-roads-should-be-filled-in-three-days-the-deputy-commissioner-gave-instructions-to-the-officers-na-news-c-87-1-pan1001-126839-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन दिन में भरे जाएं सड़कों के गड्ढे, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन दिन में भरे जाएं सड़कों के गड्ढे, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में सभी जिलों के उपायुक्तों से भारी बारिश के कारण प्रभावित सड़कों की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि तीन दिन में शहर की सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीएमडीए, नगर निगम, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया अपने क्षेत्रों में सड़कों के गड्ढे दुरुस्त करें ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मोरनी क्षेत्र में भी सड़कों को तय समय पर ठीक किया जाए।