{"_id":"6907ab0214ef70b35f0c2a89","slug":"the-police-stopped-the-langar-vehicles-from-entering-the-fair-premises-na-news-c-246-1-sknl1023-146265-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने मेला परिसर में जाने से रोके लंगर के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने मेला परिसर में जाने से रोके लंगर के वाहन
Mon, 03 Nov 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में चौराही मोड पर मेला में जा रहे वाहनों को रोकती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन मेला में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दूसरे दिन भी व्यासपुर में चौराही मोड़ और साढौरा रोड पर भवानीपुर के पास श्रद्धालुओं के वाहनों को रोक दिया। खासकर वह श्रद्धालु ज्यादा परेशान हैं जो लंगर लगाने के लिए आ रहे हैं। लंगर के राशन से भरे वाहनों को नाकों पर रोक कर पहले पास मांगा जा रहा है।
नाकों पर प्रशासन की तरफ से कहीं भी वाहनों के लिए पास जारी करने की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में श्रद्धालु अपने वाहनों को खड़ा करके ढाई किलोमीटर दूर ऑटो या ई-रिक्शा में बैठ कर पास लेने के लिए प्रशासनिक खंड में जा रहे हैं। वहां से पास लेकर फिर वापस जाना पड़ रहा है। इसके बाद ही वाहन आगे जा पाता है। प्रशासन की इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।
बरनाला से लंगर सामग्री लेकर आए परमजीत सिंह व कुलवंत सिंह ने बताया कि वह 20 सालों से संगत के साथ कपालमोचन में लंगर लगाने के लिए आ रहे हैं। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि मेले की शुरुआत में ही उनकी गाड़ियों को रोक दिया गया है। पुलिस कहती है कि पहले लंगर पास लेकर आएं। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को पास के लिए व्यासपुर में ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर अनुमति पत्र जारी करने चाहिए।
विज्ञापन
वही दूसरी और साढौरा-मछरौली मार्ग पर बुद्ध नाथ के डेरे पर लंगर लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को भवानीपुर पुलिस नाके पर रोका जा रहा है। प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं व पुलिस में बहस भी हुई। जिससे दोनों नाकों पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही डीएसपी हरविंद्र व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर श्रद्धालुओं को समझाया और उनकी गाड़ियों को अंदर जाने दिया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पुलिस विशेष तौर पर बाहरी नंबरों की गाड़ियों को रोक कर उन्हें पार्किंग में खड़ी करने का दबाव बना रही है। पंजाब के मोगा जिले से आए सतवंत सिंह ने बताया कि कि उनके साथ छोटे बच्चे हैं। उनकी कार को मेला क्षेत्र में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।