{"_id":"6a09cae3f0d6dbe2060ade81","slug":"the-outdoor-grounds-of-malakpur-stadium-will-be-beautified-noida-news-c-23-1-lko1064-95002-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलकपुर स्टेडियम के आउटडोर मैदान का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलकपुर स्टेडियम के आउटडोर मैदान का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
- 1.41 करोड़ रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य, छह माह में पूरा होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का आउटडोर मैदान जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। लंबे समय से अधूरे पड़े स्टेडियम के विकास कार्य को अब गति मिलने जा रही है। शासन ने मैदान के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 1.41 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (यूपीएससीआईडीसी) को सौंपी गई है। शनिवार को यूपी सिडको की तकनीकी टीम और जेई रोहित पांडेय ने स्टेडियम का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह से मैदान में मिट्टी भराव, समतलीकरण, घास लगाने और परिसर में टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। खेल विभाग का दावा है कि करीब छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
मैदान में उच्च गुणवत्ता वाली घास लगाई जाएगी-
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मैदान में उच्च गुणवत्ता वाली घास लगाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिल सके। साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में टाइल्स, बैठने की व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। स्टेडियम विकसित होने के बाद एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं और चयन ट्रायल आयोजित किए जा सकेंगे। अभी तक खेल विभाग को कई प्रतियोगिताओं के लिए निजी स्कूलों और अकादमियों पर निर्भर रहना पड़ता था। अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम तैयार होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।