फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The operation was performed on a student who came under the student exchange program.

Noida News: स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आए छात्र का हुआ ऑपरेशन

Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
The operation was performed on a student who came under the student exchange program.
स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आए छात्र का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन

सही समय पर ऑपरेशन कर बचाया अंडकोष, अभिभावकों ने जताया आभार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जर्मन से आए एक 15 वर्षीय छात्र का कैलाश अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। बृहस्पतिवार की रात छात्र को अचानक बाएं अंडकोष में तेज और असहनीय दर्द हुआ। परिजन उसे तुरंत कैलाश अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर पहुंचे।

जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड (कलर डॉपलर) से पता चला कि छात्र के अंडकोष में रक्त संचार बंद हो गया है। यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रतीक माहेश्वरी ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर अंडकोष में रक्त का संचार दोबारा शुरू कराया। अब छात्र पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉ प्रतीक माहेश्वरी ने बताया कि ऐसे मामलों में तीन से छह घंटे के भीतर इलाज शुरू कर दिया जाए तो अंडकोष को बचाया जा सकता है। देरी होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। विदेशी छात्र के अभिभावकों ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने मुसीबत की घड़ी में हमारे बच्चे की जान बचाई, इसके लिए हम आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed