फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The one who robbed the rights of daughters went behind the bars

बेटियों के हक पर डाका डालने वाला सलाखों के पीछे पहुंचा

Wed, 29 Dec 2021 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
The one who robbed the rights of daughters went behind the bars
जेवर। बेटियों के हक पर डाका डालने के आरोप में पुलिस ने चौरोली में तैनात रहे निलंबित पोस्टमास्टर सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस डाक विभाग की तरफ से दी गई शिकायत पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि पोस्टमास्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा कराने के नाम पर लगभग 50 लाख का गबन किया है। चौरोली गांव में वर्ष 2014 से लेकर 2021 तक पोस्ट ऑफिस में तैनात रहे पोस्टमास्टर सचिन कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना एवं मासिक बचत योजना (एमआईएस) के तहत सैकड़ों ग्रामीणों के खाते खुलवाए थे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पासबुक में पोस्टमास्टर अपने हाथ से पैसे की एंट्री करता था। वहीं, पैसा डाक विभाग में जमा कराने के बजाय उसका निजी उपयोग किया। लगभग 50 लाख रुपये का गबन किया है। अमर उजाला ने इस मामले का खुलासा कर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर सहायक अधीक्षक डाकघर खुर्जा कुंवरपाल सिंह ने जांच की। इसके बाद उन्होंने पोस्टमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इससे नाराज ग्रामीण शनिवार को कोतवाली पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को खुर्जा स्थित चंद्रलोक कॉलोनी निवासी आरोपी पोस्टमास्टर सचिन कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे के खुर्जा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चार वांछितों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग गांव से चार वांछितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जेवर के नीमका निवासी वीरपाल, रन्हेरा निवासी राजू, वैना रोड निवासी साकिर व मोहल्ला रावलपट्टी निवासी इमरान उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed