फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The number of passengers increased during the festivals, the figure is expected to reach five lakh by 30th.

Noida News: त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी भीड़, 30 तक पांच लाख तक आंकड़ा पहुंचने का अनुमान

Tue, 28 Oct 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
The number of passengers increased during the festivals, the figure is expected to reach five lakh by 30th.
केवल पांच दिन में ढाई लाख से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों में किया सफर
विज्ञापन

30 अक्तूबर तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी निगम की बसें

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इस दिवाली और छठ के दौरान रोडवेज की बसों में सफर करने वालों की संख्या पांच लाख तक पहुंच सकती है। केवल 18 से 22 अक्तूबर तक पांच दिन में ढाई लाख से अधिक शहरवासियों ने अपने घर पहुंचने के लिए निगम की बसों में यात्रा की। हालांकि उसके बाद यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई, लेकिन अतिरिक्त फेरे 30 अक्तूबर तक जारी रहेंगे।

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर इस बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे 18 से 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिए गए थे। जिससे सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ कई रूटों पर एसी कोच भी चलाए।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 30 अक्तूबर के बीच यात्रियों के सफर करने की संख्या पांच लाख तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों की इस बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए परिवहन विभाग ने तेजी से कदम उठाए। परिवहन विभाग का कहना है कि उनका प्रयास है कि कोई भी यात्री बसों के इंतजार में परेशान न हो। जरूरत पड़ने पर रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं, ताकि हर यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------


एसी बसों की भी मिल रही सुविधा
आरएम मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए सभी प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं जो कल तक यानी 30 अक्तूबर तक ही चलेंगी। बुधवार के बाद से अन्य बसों को उनके पूर्व में तय रूटों पर चलाया जाएगा। बता दें, लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बिजनौर और बरेली जैसे शहरों के लिए एसी बसों की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि डिपो में लौटने के बाद हर बस की जांच कर उसे तुरंत दोबारा रवाना किया जा रहा है, ताकि सेवाओं में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed